इन राज्यों में लगा लॉकडाउन व नाइट कर्फ्यू, देखिए पूरी लिस्ट

इन राज्यों में लगा लॉकडाउन व नाइट कर्फ्यू, देखिए पूरी लिस्ट

सेहतराग टीम

कोरोना वायरस का प्रकोप फिर से बढ़ गया है। इसके चलते देश के कई राज्यों में फिर से सख्ती कर दी गई है। एहतियात के तौर पर देश के कई शहरों और जिलों में नाइट कर्फ्यू-लॉकडाउन लागू कर दिया गया है। हालांकि कोरोना का प्रकोप कुछ राज्यों में ज्यादा है तो कुछ राज्यों में कम है। ऐसे में आइए जानते हैं कि किन राज्यों में लॉकडाउन व नाइट कर्फ्यू लगा है।

पढ़ें- कोरोना वायरस महिलाओं के मुकाबले पुरुषों को ज्यादा कर रहा है संक्रमित: शोध

इन राज्यों में लगा लॉकडाउन व नाइट कर्फ्यू

दिल्ली

राजधानी दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण नाइट कर्फ्यू रहेगा। यह नाइट कर्फ्यू रात 10 बजे से सुबह के 5 बजे तक 30 अप्रैल तक जारी रहेगा। इस दौरान जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों को राहत रहेगी। दिल्ली सरकार की तरफ से e-Pass जारी किया जाएगा।

महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में कोरोना से हालात फिर खराब होने लगे हैं. यहां प्रतिदिन 50 हजार से ज्‍यादा कोरोना के नए मामलों की पुष्टि हो रही है। अकेले 50 प्रतिशत मामले महाराष्ट्र से सामने आ रहे हैं। ऐसे में उद्धव सरकार द्वारा वीकेंड लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू की घोषणा की गई है। हालांकि राज्य सरकार पूर्ण लॉकडाउन के समर्थन में नहीं दिख रही है।

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश में 3 स्थानों भोपाल, इंदौर और जबलपुर में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले देखने को मिल रेह हैं। इस कारण इन 3 जिलों में हर रविवार के दिन लॉकडाउन की घोषणा की गई है। शिवराज सिंह चौहान ने इस दौरान लोगों से फेस मास्क पहनने और नियमों के पालन करने की अपील की है। बता दें कि हर जिले में सुबह 11 बजे और शाम 7 बजे सायरन बजाया जाएगा और लोगों से 2 मिनट तक इंतजार करने और सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए संकल्प अभियान के मद्देनजर संकल्प लिया जाएगा।

पंजाब

पंजाब में भी कोरोना से हालत बेहद खराब है। राज्य में रोजाना 2500 से ज्‍यादा मामले सामने आ रहे हैं। राज्य के 11 जिलों में 10 अप्रैल तक पहले ही नाइट कर्फ्यू लगाया जा चुका है।

गुजरात

गुजरात सरकार ने 20 शहरों में नाइट कर्फ्यू की घोषणा की है। इस दौरान शादी और सार्वजनिक कार्यक्रमों लोगों की संख्या को सीमित कर दिया गया है। हालांकि शादी में 100 लोगों के शामिल होने की इजाजत है। राज्य में अन्य भव्य आयोजनों और कार्यक्रमों पर 30 अप्रैल रोक लगाई गई है। राज्य के शहरों में रात 8 बजे से सुबह के 6 बजे तक राज्य के 20 शहरों में नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा।

छ्त्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में कोरोना के बढ़ते मामलों ने राज्य सरकार की नींद हराम कर दी है। बता दें कि सोमवार के दिन 7000 से अधिक कोरोना के मामले राज्य में दर्ज किए गए हैं। राज्य जिलों दुर्ग, राजनांदगांव में लॉकडाउन तथा रायपुर में नाइट कर्फ्यू घोषित किया गया है।

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में कोरोना के नए मामलों के कारण 8 अप्रैल को राज्य सरकार की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संग बैठक है। संभावना है कि इस बैठक के बाद नाइट कर्फ्यू पर फैसला लिया जाएगा। इस बैठक में विस्तृत चर्चा के बाद ही नाइट कर्फ्यू पर विचार किया जाएगा।

राजस्थान

राजस्थान में भी कोरोना के नए मामले तेजी से सामने आ रहे हैं। जोधपुर में आए दिन कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। ऐसे में जोधपुर में 6 से 19 अप्रैल के बीच नाट कर्फ्यू लगा दिया गया है। यह कर्फ्यू रात 8 बजे से सुबह के 6 बजे तक जारी रहने वाली है।

ओडिशा

राज्य सरकार ने 10 जिलों में नाइट कर्फ्यू लगा दिया है। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 3 लाख से अधिक हो चुकी है। ऐसे में राज्य के 10 जिलों में नाइट कर्फ्यू का फैसला लिया गया है। यह नाइट कर्फ्यू रात 10 बजे से सुबह के 5 बजे तक जारी रहेगा।

चंडीगढ़

चंडीगढ़ में रात 10 बजे से सुबह के 5 बजे तक के लिए नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला किया गया है। साथ ही प्रशासन ने सख्ती से कोरोना के नियमों के पालन का आदेश दिया है।

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में भी कोरोना वायरस के नए बढ़ते मामले राज्य सरकार के लिए चिंता का कारण बनी हुई है। ऐसे में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने योगी सरकार से नाइट कर्फ्यू लगाने की संभावना को तलाशने को कहा है।

इसे भी पढ़ें-

मौसमी एलर्जी और कई तरह की बीमारियों से बचाएंगे ये 3 काम

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।